BSEB 12th Compartmental & Special Exam Form 2026: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई फॉर्म भरने की डेट, अब 6 अप्रैल तक करें आवेदन
Important Dates
- Main Exam Result Out: 23 March 2026
- Form Apply Start Date: 25 March 2026
- Previous Last Date: 02 April 2026
- Extended Last Date: 06 April 2026
- Compartmental Exam: April - May 2026 (Expected)
- Compartmental Result: End of May 2026 (Expected)
Application Fee
- Regular / Independent: ₹ 1430/-
- Vocational (Regular): ₹ 1830/-
- Compartmental Candidates: ₹ 960/-
- SC / ST / EBC (Regular): Fee Exemption (₹ 260/- Off)
- Application Mode: Offline (Through School/College)
- Online Processing: By School Administration
परीक्षा के प्रकार एवं योग्यता (Exam Type & Eligibility)
| परीक्षा का प्रकार (Exam Type) | कौन आवेदन कर सकता है? (Who Can Apply) |
|---|---|
| कम्पार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Exam) | वैसे छात्र जो 2026 की इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हो गए हैं। |
| विशेष परीक्षा (Special Exam) | वैसे छात्र जो किसी कारणवश (फॉर्म न भर पाने या अन्य वजहों से) मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। |
परीक्षा शुल्क में विशेष छूट और नियम (Fee Exemption Rules)
- ●बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार फीस से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण नियम इस प्रकार हैं:
- ●SC/ST/EBC छात्रों को छूट: इंटरमीडिएट के केवल नियमित (Regular) श्रेणी के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) कोटि के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क (260 रुपये) नहीं देना है।
- ●ऑनलाइन शुल्क का उपयोग: प्रति विद्यार्थी लिया जाने वाला 30 रुपये का ऑनलाइन शुल्क शिक्षण संस्थान द्वारा रखा जाएगा, जिसका उपयोग फॉर्म भरने और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किया जाएगा।
- ●कम्पार्टमेंटल छात्रों के लिए नियम: कम्पार्टमेंटल परीक्षार्थियों को औपबंधिक और प्रवजन प्रमाण-पत्र का शुल्क नहीं देना होता है और उन्हें परीक्षा शुल्क का मात्र 50 प्रतिशत ही देय होता है (कुल फीस 960 रुपये)।
फॉर्म कैसे भरें? (How to Apply Online)
- ●ध्यान दें कि यह फॉर्म छात्र खुद से ऑनलाइन नहीं भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया स्कूल/कॉलेज के माध्यम से ही की जाएगी:
- ●सबसे पहले छात्र को अपने संबंधित 10+2 स्कूल या कॉलेज के प्रधान (Principal) से संपर्क करना होगा।
- ●शिक्षण संस्थान के प्रधान बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (intermediate.biharboardonline.com) पर अपने विशेष यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करेंगे।
- ●लॉगिन के बाद वे इच्छुक विद्यार्थी का डाटा वेबसाइट पर दर्ज करेंगे और संस्थान के माध्यम से ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा।
- ●किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर (0612-2230039) पर संपर्क किया जा सकता है।
Important Links & Downloads (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)
| BSEB Official Website (For Principal Login) | Click Here |
| Compartment Form 2026 Download Link | Click Here |
| Download Vigyapti | Click Here |
| Download Extended Date Official Notice | Click Here |
| BSEB Main Portal | Visit Portal |
| Apply Online for Inter Scrutiny | Click Here |
| Download 12th Result 2026 (Server I) | Click Here |
| Join WhatsApp Channel (Fastest Board Updates) | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q. बिहार बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?
बोर्ड द्वारा जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार, फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 06 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
Q. क्या मैं यह फॉर्म अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद भर सकता हूँ?
जी नहीं, यह फॉर्म केवल आपके स्कूल या कॉलेज के प्रधान (Principal) द्वारा वेबसाइट पर लॉगिन करके भरा जाएगा। आपको अपने शिक्षण संस्थान में संपर्क करना होगा।
Q. कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए कुल कितनी फीस देनी होगी?
कम्पार्टमेंटल परीक्षार्थियों के लिए कुल निर्धारित शुल्क ₹960/- है (जिसमें ऑनलाइन शुल्क भी शामिल है)।
Q. किन छात्रों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है?
केवल नियमित (Regular) कोटि के SC, ST और EBC वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क (₹260/-) नहीं देना है।
